रोजी-रोटी पर संकट, दुकानदारों को हटाने पहुंची पुलिस, मचा हंगामा

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: तारामंडल के नजदीक स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में ठेला दुकानदारों को हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ पहुंचे हैं, लेकिन दुकानदार अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि ठेला दुकानदारों के लिए म्यूजियम के पीछे नई जगह दी गई है, लेकिन दुकानदार वहां जाने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि नए स्थान पर उनकी दुकानदारी नहीं चलेगी और इससे उनका परिवार आर्थिक तंगी में आ जाएगा। 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस लगातार माइकिंग कर दुकानदारों को हटने की चेतावनी दे रही है। प्रशासन का साफ कहना है कि जो भी दुकानदार निर्धारित समय तक नहीं हटेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पहले इन ठेला दुकानदारों की दुकानें मौर्यलोक में लगती थीं, लेकिन वहां से हटाकर इन्हें तारामंडल के सामने जगह दी गई थी। अब प्रशासन वहां से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है, जिससे दुकानदारों में आक्रोश है। प्रशासनिक कार्रवाई और दुकानदारों के विरोध के बीच तनाव बना हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, वहीं दुकानदार भी अपनी आजीविका बचाने के लिए अड़े हुए हैं।

Share This Article