पटना के होटल में रेड, 6 प्रेमी जोड़े धराये.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :राजधानी पटना में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा है.शनिवार को  पुलिस ने   नेपाली नगर स्थित शुभ मंगलम होटल में छापेमारी की तो बड़ा खुलासा हुआ. होटल के अगल-अलग कमरों में छह जोड़े प्रेमी युगल पड़े गए. इनमें एक नाबालिग भी शामिल थी.छानबीन में पता चला कि बगैर आईडी कार्ड के ही होटल में कमरे दिए जा रहे थे. पुलिस ने होटल मैनेजर अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राजीव नगर के थानेदार रमण कुमार ने बताया कि एक नाबालिग को  एक युवक  ब्लैकमेल कर होटल में कमरे में ले आया था.सत्यापन के बाद पकड़े गए प्रेमी युगलों को छोड़ दिया गया. होटल मैनेजर और किशोरी को ब्लैकमेल करने वाले आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.गौरतलब है कि इस होटल में अनितिक कार्य  की सूचना मिलने पर पुलिस वहां छापेमारी करने गई थी. छापेमारी करने वाली टीम में महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया था.

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि होटल में बगैर किसी आईडी के ही कमरा दिया जा रहा था. होटल में आने-जाने वालों की पहचान छिपाने के लिए रजिस्टर में नाम और पता दर्ज करने के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा था. पहचान छिपाने के नाम पर ठहरने वालों से ज्यादा रकम ली जा रही थी.सूत्रों के अनुसार पटना में बड़े पैमाने पर ऐसे होटल और गेस्ट हाउस में इस तरह का धंधा चल रहा है.

TAGGED:
Share This Article