अपहरण की झूठी साजिश रचने वाला फरार RTI कार्यकर्ता बरामद, ग्रामीणों ने चोर समझकर की पिटाई

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

मुंगेर। तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के निवासी और RTI कार्यकर्ता नदीम अहमद, जो बीते आठ महीनों से लापता थे, अचानक अपने गांव लौट आए। ग्रामीणों ने उन्हें पहचान नहीं पाया और चोर समझकर उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से बचाकर थाना ले गई। दरअसल, नदीम अहमद के पुत्र शाहीम अहमद ने मई 2024 में हेमजापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने प्रधानाध्यापक समेत पांच लोगों पर उनके पिता के अपहरण और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस मामले की पुलिस लगातार जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह अपहरण का मामला फर्जी था। कड़ाई से पूछताछ में शाहीम अहमद ने स्वीकार किया कि उसने अपने पिता नदीम अहमद के कहने पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई थी, ताकि कुछ लोगों को फंसाया जा सके।

गुरुवार को पुलिस ने नदीम अहमद को न्यायालय में पेश कर उनका 164 के तहत बयान दर्ज कराया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें हेमजापुर थाना को सौंप दिया गया। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article