सिटी पोस्ट लाइव
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव पाइप के अंदर पाया गया। शुरुआती जांच में यह गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है — पुलिस को शक है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर शव को पाइप में ठूंसकर छिपा दिया गया।
प्रारंभिक जांच में खुलासा: महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका, हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए पाइप में डाला गया। पुलिस ने पूरे नए टर्मिनल में काम करने वाले कर्मियों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं — एक-एक सेकंड की फुटेज को बारीकी से जांचा जा रहा है।
फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि और मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। पुलिस का मानना है कि हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है और इसमें एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
नए टर्मिनल पर काम करने वाले प्रत्येक मजदूर, इंजीनियर, सफाईकर्मी और सुरक्षा स्टाफ का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।बाहर से आने-जाने वालों की सूची और गतिविधियों पर भी नजर। आसपास के सभी CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच जारी है।
पुलिस का बयान: “हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह बलात्कार और हत्या का मामला प्रतीत होता है। बहुत जल्द दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।”