सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में शराब माफियाओं का हौसला बुलंद है.शराब माफिया के बीच पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है.आजकल पुलिस शराब माफियाओं से खौफ खा रही है.बिक्रम के राघोपुर मुसहरी में शनिवार को शराब के ठिकानों पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया.इस हमले में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए.नीतालाब थाना क्षेत्र के राघोपुर मुसहरी में शनिवार को शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर बदमाशों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया.इस दौरान छापामारी का नेतृत्व कर रहे एसआइ शिव शंकर सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए.
कई पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचा.। घटना की जानकारी थाने को दी गई और अतरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्थरबाजी करने के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.इस मामले में 21 नामजद और 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.जानकारी के अनुसार, रानीतालाब थाने के अपर थानाध्यक्ष शिव शंकर के नेतृत्व में शिव कुमार, आफताब आलम, मुमताज अंसारी, मदन झा, ममता कुमारी, आकाश और विकाश सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने होली को लेकर अवैध रूप से शराब बनाने वाले अड्डे पर छापामारी की.इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थर चलाया जाने लगा. पथराव में पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी का शीशा फूट गया. डायल 112 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया.
डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस पर हमला करने वालों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्होंने इस तरह के पुराने मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कर दोषियों को सजा दिलाने का टास्क पुलिस अधिकारियों को दिया है.डीजीपी ने सभी थानों को पर्याप्त बल के साथ घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है. डीजीपी ने शनिवार को कहा कि पुलिस पर हमले के जिस तरह के कांड हो रहे हैं, उसमें गिरफ्तारियां भी हो रही हैं.अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) इस तरह के कांडों की गंभीरता से मानीटरिंग कर रहे हैं. पुलिस पर हमले के जो लंबित कांड हैं, उनमें भी कार्रवाई हो रही है.