पटना में सनसनी: JDU विधायक श्याम रजक के करीबी कारोबारी को अपार्टमेंट में घुसकर मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात!..

Ritu Raj

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने जेडीयू विधायक श्याम रजक के करीबी कारोबारी दिलीप कुमार (40) को उनके अपार्टमेंट में घुसकर गोली मार दी। इस पूरी वारदात का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मंगलवार रात करीब 9:30 बजे, शास्त्रीनगर स्थित जीएस इंक्लेव अपार्टमेंट। दिलीप कुमार, जो ‘एमपी इंजिकॉन’ कंपनी के मालिक हैं और छड़-गिट्टी के बड़े कारोबारी हैं। वे पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक श्याम रजक के बेहद करीबी माने जाते हैं। दो हथियारबंद बदमाश, जो हेलमेट पहनकर पहले से ही सीढ़ियों के पास घात लगाकर बैठे थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कैसे हुई घटना? (CCTV का घटनाक्रम);
सामने आए 2 मिनट 5 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दिलीप कुमार जब ऑफिस से लौटकर अपार्टमेंट की सीढ़ियाँ चढ़ रहे थे, तभी पीछे से एक बदमाश ने उन्हें हाथ से ‘नॉक’ किया। जैसे ही दिलीप पीछे मुड़े, अपराधी ने सीधे उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनके पेट में लगी, जबकि दूसरी हाथ को छूती हुई निकल गई। जान बचाने के लिए दिलीप ऊपर की ओर भागे, लेकिन बदमाश पिस्टल लहराते हुए उनके पीछे दौड़ा और कुल 5 राउंड फायरिंग की। निशाना चूकने के कारण दिलीप की जान बच गई।

वर्तमान स्थिति और उपचार;
घटना के तुरंत बाद दिलीप कुमार को रुबान अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। विधायक श्याम रजक ने भी अस्पताल पहुँचकर उनका हालचाल जाना और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग की।

पुलिस की जांच और संभावित कारण;
पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर काम कर रही है। दिलीप की कंपनी ‘एसपी सिंगला’ जैसी बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों को मटेरियल सप्लाई करती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ बिल्डरों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। पुलिस अपार्टमेंट और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। शास्त्रीनगर पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article