बिहार के 4 जिलों में आंधी तूफान और भारी बारिश,IMD का अलर्ट जारी.

Manisha Kumari

Bihar Weather Today: ,

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बिहार के 20 जिलों में तेज आंधी पानी की संभावना है. बिहार में प्री मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. बिहार के 4 जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.रविवार को गया, भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में वर्षा रिकॉर्ड की गई.बादलों की वजह से धूप से भी राहत मिल रही है.


IMD के अनुसार,  26 मई को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया में मेघगर्जन, वज्रपात की संभावना है. साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है.सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में मध्यम से तेज बारिश, मेघगर्जन, व्रजपात की चेतावनी जारी की गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है. बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेगें.40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है. साथ ही अनेक जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है. गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया, सुपौल और किशनगंज जिलों के अधिकांश भागों मे हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है.

TAGGED:
Share This Article