पटना में दिनदहाड़े शूटआउट, कारोबारी के बेटे की हत्या.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के कत्थक तल शेरशाह रोड में आक दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक 35 वर्षीय बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. आनन-फ़ानन में गंभीर रूप से घायल बालू कारोबारी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतक आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफाबाद कॉलोनी निवासी बालू कारोबारी बैद्यनाथ प्रसाद के पुत्र प्रहलाद कुमार हैं.प्रहलाद कुमार अपने बेटे और भतीजे को स्कूल छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कत्थक तल के पास हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के पिता बैद्यनाथ प्रसाद और उनके भाई सूरज कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में मोहल्ले के ही रहने वाले त्रिलोकी कुमार और उसके साथियों द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

 

Share This Article