राहुल गांधी सांत्वना देने के लिए शकील अहमद खान के आवास पहुंचे

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: देश के नेता विरोधी दल और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी पटना आगमन के दौरान जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में शामिल होने के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता  सांत्वना देने के लिए शकील अहमद खान के आवास भी पहुंचे। बता दें शकील अहमद खान के बेटे का दो दिन पहले निधन हो गया था, जिसके चलते राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इससे पहले बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे के जनाजे में शामिल होकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त किए थे। उन्होंने न केवल जनाजे में शिरकत की, बल्कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भी साथ दिया था। शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान का सुपुर्द-ए-खाक किया था। दोपहर में एयरपोर्ट के पास स्थित शाह ए गद्दी कब्रिस्तान में मिट्टी दी गई थी।

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे के सुसाइड मामले में उनके करीबी दोस्त उमर खान ने बताया था कि शकील अहमद खान का बेटा पूरी तरह से सामान्य था और कल तक किसी भी तरह की टेंशन से दूर था। उमर खान ने कहा,”हमारी कल बात हुई थी और वह बिल्कुल ठीक था। वह फ्री था और कभी भी तनाव में नहीं रहता था। वह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में भी गया था और रात 11:00 बजे घर लौट आया था।”

उमर खान ने इस बात पर विश्वास नहीं किया कि शकील के बेटे ने सुसाइड किया है। उन्होंने कहा, “वह पढ़ाई में भी बहुत अच्छा था, हमेशा 95% अंक लाता था। ऐसे में उसकी सुसाइड की खबर समझ से बाहर है। वह सुसाइड करने वाला लड़का नहीं था।” उमर खान ने यह भी बताया कि शकील के बेटे की माँ ने खुद उसे बर्थडे पार्टी से घर लाने के लिए भेजा था। ऐसे में उनके सुसाइड की खबर को मानना बहुत ही मुश्किल है।

Share This Article