सिवान में शूटआउट, AIMIM के नेता की हत्या.

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं.पुलिस और नेता सबको निशाना बना रहे हैं. सीवान में अपराधियों ने  AIMIM  पार्टी के नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी. जमाल रात को अपने गांव कुतुब छपरा मोड़ के पास फास्ट फूड की दुकान पर खड़े थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस के अनुसार सीवान इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई.  हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा मोड़ पर  तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आए और फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों द्वारा तीन गोलियां चलाई गई, जिसमें एक गोली आरिफ जमाल के पेट में लगी और वहीं गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया.यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने सीवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

अपराधी बाइक से थे और घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, इसमें एक गोली आरिफ जमाल के पेट में लगी थी. गोली लगते ही जमाल जमीन पर गिर गये.

TAGGED:
Share This Article