बिहार में अचानक बदला मौसम का मिजाज; कहीं झमाझम बारिश तो कहीं वज्रपात का खतरा, देखें पूरी लिस्ट!..

Ritu Raj

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में सोमवार से 11 मार्च की रात तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में जहां ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, वहीं मध्य बिहार में स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य रहने की उम्मीद है।

भारी चेतावनी और ‘येलो अलर्ट’;
सीमांचल से लेकर उत्तर बिहार तक के जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर। हालांकि, इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश होने और वज्रपात (आसानी बिजली) गिरने की प्रबल आशंका है। बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खेतों में काम करने वाले किसानों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कैसा रहेगा हाल?
पटना सहित मध्य बिहार के जिलों में आंधी-तूफान का असर कम रहेगा, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ भी नहीं होगा। इसमें पटना, वैशाली, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिले शामिल है। वहीं, यहाँ मुख्य रूप से आंशिक बादल छाए रहेंगे। भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बादलों की मौजूदगी के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

प्रमुख कारण और समय सीमा;
रविवार देर रात से ही सीमांचल (पूर्णिया, किशनगंज) में घने बादलों के साथ मौसम बदलना शुरू हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार, यह अनिश्चित मौसम 11 मार्च की रात तक जारी रहेगा। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चल सकता है। 12 मार्च से आसमान साफ होने और मौसम के फिर से सामान्य होने का अनुमान है।

Share This Article