अंडों की जगह निकले हथियार!पोल्ट्री फार्म में चलता था खतरनाक धंधा!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस पूरे ऑपरेशन में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें फैक्ट्री का संचालक और एक मास्टर ट्रेनर भी शामिल है। मोतिहारी पुलिस द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में एसपी स्वर्ण प्रभात खुद मोर्चा संभाले हुए थे। पुलिस की छापेमारी टीम ने लगभग 12 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से कार्बाइन, भारी मात्रा में कारतूस, अर्ध-निर्मित हथियार और निर्माण सामग्री बरामद की। इस अवैध गन फैक्ट्री के नेटवर्क का दायरा केवल मोतिहारी तक सीमित नहीं था। छपरा और मुंगेर से भी दो अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है, जो इस नेटवर्क के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। मुंगेर से गिरफ्तार नैयर आलम को इस गिरोह का “मास्टर ट्रेनर” बताया जा रहा है, जो हथियारों का निर्माण और ट्रेनिंग देने का काम करता था। एसपी का बयान: “नेटवर्क में और लोग शामिल, जल्द होगी गिरफ्तारी” एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा यह केवल शुरुआत है। इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान हो चुकी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच और बैलेस्टिक टेस्ट कराया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल पहले किसी आपराधिक वारदात में तो नहीं हुआ।
पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही थी गन फैक्ट्री, एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में 12 घंटे लंबा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, मुंगेर से मास्टर ट्रेनर नैयर आलम गिरफ्तार, यह ऑपरेशन बिहार में अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के खिलाफ पुलिस की मुहिम को एक नई दिशा दे सकता है।

Share This Article