24 घंटे में बिहार के डिप्टी CM को मार देने की धमकी देनेवाला कौन?

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
विधान सभा चुनाव के पहले राज्य के बड़े बड़े नेताओं को लगातार जान से मार देने की धमकियां मिल रही हैं। राज्य सभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के बाद अब राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मार देने की धमकी मिली है। राज्य के उप मुख्यमंत्री को फोन कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी किस सख्श ने की है। आइये जानते हैं किसने दी सरकार को खुली चुनौती।

उपमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी : यह घटना बिहार में लगातार बढ़ रही धमकी की घटनाओं में एक और गंभीर अध्याय जोड़ती है. हाल के महीनों में कई नेताओं को इसी तरह की कॉल और धमकी भरे मैसेज मिल चुके हैं. हालांकि, पूर्व की घटनाओं में पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सम्राट चौधरी के कार्यकर्ता को धमकी भरा कॉल आया। जिसमें कहा गया कि ”सम्राट चौधरी को 24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा, सच कह रहा हूं”। उनकी सुरक्षा टीम ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और इसकी सूचना पटना पुलिस को दी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मोबाइल नंबर 6367263657 की प्राथमिक जांच शुरू की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ट्रूकॉलर पर दिखा नाम ‘विक्रम यादव’ : प्रारंभिक जांच में ट्रूकॉलर ऐप पर इस नंबर को विक्रम यादव के नाम से रजिस्टर पाया गया. हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह नाम असली है या फर्जी। पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है। पटना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, वे उस नंबर की सिम डिटेल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन डेटा खंगाल रहे हैं। पुलिस मानती है कि मोबाइल की सटीक लोकेशन ही आरोपी तक पहुंचने की कुंजी हो सकती है।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता धमकी देने वाले की पहचान और गिरफ्तारी है। टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का जल्द ही पता लगाया जा रहा है। हालांकि, औपचारिक शिकायत दर्ज न होने तक कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह शुरू नहीं हो सकती। यह घटना एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल माध्यम से मिल रही धमकियों के प्रति पुलिस की तैयारियों पर प्रश्न खड़े करती है। अब निगाहें पटना पुलिस की जांच और संभावित गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

Share This Article