सिटी पोस्ट लाइव
नालंदा। जिले के नूरसराय में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रहुई बाजार की 25 वर्षीय रिया गुप्ता ने बीते दो दिनों में दूसरी बार अपने प्रेमी के घर के पास जहर खाकर जान देने की कोशिश की। रिया की शादी पहले ही हो चुकी थी, लेकिन पति से अनबन के चलते वह मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी भाभी के भाई दीपक कुमार से उसका प्रेम संबंध बन गया। जब उसे पता चला कि दीपक की शादी किसी और लड़की से तय हो चुकी है, तो उसने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

प्रेमी की शादी की खबर सुनकर, रिया ने दो दिन पहले दीपक के घर के बाहर फिनायल पी लिया था। हालांकि, समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। लेकिन बुधवार को उसने दोबारा आत्महत्या का प्रयास करते हुए नूरसराय स्थित आरटीपीएस काउंटर के पास कीटनाशक खा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दौरान रिया के हाथ पर एक भावुक संदेश लिखा मिला – “आई लव यू माय जिंदगी” और “मेरी लाश इस नंबर पर दे देना”। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।