पुलिस थाने पर हमला, लाठीचार्ज में एक का सिर फटा, कई महिलाएं घायल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बेतिया के सिरसिया थाने पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर थाने को घेर लिया.लोगों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की. मामले की जानकारी मिलते ही पांच थानों की पुलिस पहुंच गई. बचाव के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. खबर के अनुसार तीन दिन पहले दुर्घटना में घायल की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. रात में शव घर आया. शव के पोस्टमार्टम के लिए आवेदन देने परिजन थाने गए. देरी होने पर गुस्सा भड़क गया.

हंगामा करने लगे तो पुलिस ने बल प्रयोग किया. फिर जब ग्रामीणों ने तोड़फोड़ शुरू की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। एक व्यक्ति का सिर फट गया.आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया जा रहा है.पुलिस की कार्यशैली से लोग काफी नाराज हैं.आक्रोशित लोगों में आक्रोशितों की संख्या अधिक है.पुलिस लाइन से वज्र वाहन और अग्निशमन वाहन को बुलाया गया है.एक घंटे से थाने के बाहर लोग जमे हुए हैं.पुलिस के लाठीचार्ज से विनोद बैठा का सिर फट गया है. भगदड़ में आधा दर्जन महिलाएं भी घायल हुई हैं. सभी को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article