दरभंगा में महिला को नंगा कर पीटा, थाने में मामला दर्ज.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : दरभंगा जिले में एक विधवा महिला को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना सामने आई है. खेत में काम कर रही विधवा महिला ने जब गाली-गलौज करने पर दबंगों का विरोध किया तो दबंगों ने उसे नंगा कर पीटा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के बाद महिला को उसके घर भेज दिया. डरी-सहमी पीड़ित महिला जान बचाकर अपने रिश्तेदार के घर भाग गई.बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है. घटना बुधवार की बताई जा रही है. इस बाबत बिरौल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि महिला ने रविवार को आवेदन दिया है. मामले की जांच कराई जा रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

थाने में दिए आवेदन के मुताबिक, महिला ने अपने पड़ोसी केला मुखिया, सुनील मुखिया, रमन मुखिया पर निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप लगाया है.शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद वह मेहनत मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करती है. इसी दौरान, वह 12 अप्रैल को राघव आचार्य के खेत में मजदूरी करने गई थी. वहां से लौटने पर आरोपियों ने कहा कि उसके दुश्मन के यहां क्यों मजदूरी करती हो, इसके बाद गाली-गलौज करने लगे. जब महिला ने इसका विरोध किया तो फिर निर्वस्त्र कर मारपीट की.

खेत मालिक राघव आचार्य ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी. पुलिस ने बिरौल सीएससी में भर्ती कराया., ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्ष एक ही समुदाय से आते हैं. दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसको लेकर आपसी कहा सुनी हुई और मारपीट हुई है. इसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली.

Share This Article