सूरज देवी चोपड़ा की जयंती पर सहयोग विलेज में अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो ।
रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने आईटीआई मोड़,चास स्थित सहयोग विलेज के बच्चों के साथ अन्नपूर्णा दिवस मनाया। स्वर्गीय सूरज देवी चोपड़ा की जयंती पर सभी बच्चों को भोजन कराया गया। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा की बच्चों के प्रति सद्भावना और सामाजिक सहायता उपलब्ध कराना सच्ची पूजा है। रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष चयनित डिंपल कौर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन होता है।

रोटरी क्लब चास के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा रोटरी का उद्देश्य मानवता की सेवा है। रोटरी क्लब चास के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा की समाज के हर वर्ग से जुड़ना हमारा कर्तव्य है। मुकेश ने कहा की सामाजिक दायित्व के तहत ऐसे आयोजन आगे भी रोटरी क्लब करती रहेगी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत और कविताएं भी सुनाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद चोपड़ा, मुकेश अग्रवाल, डिंपल कौर,संजय बैद, प्रेम शंकर सिंह, मंजीत सिंह, हरबंस सिंह,प्रेम कुमार, ललिता चोपड़ा, सूमी कौर, श्वेता रस्तोगी, अर्चना सिंह का अहम योगदान रहा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article