By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
City Post Live
  • Home
  • National
  • States
  • States
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Uttar Pradesh
  • Crime
  • Politics
  • Study
    • Education
  • Class
  • Debate
  • Economy
    • Banking
    • Business
    • Finance
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
    • Bhojpuri News Bullettin
    • Destinny Manntra
    • Music Beats
    • News Bulletin
City Post LiveCity Post Live
Font ResizerAa
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
  • Class
  • Debate
  • Economy
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
Search
  • Home
  • National
  • States
  • States
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Uttar Pradesh
  • Crime
  • Politics
  • Study
    • Education
  • Class
  • Debate
  • Economy
    • Banking
    • Business
    • Finance
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
    • Bhojpuri News Bullettin
    • Destinny Manntra
    • Music Beats
    • News Bulletin
  • Home
  • National
  • States
  • States
  • Crime
  • Politics
  • Study
  • Class
  • Debate
  • Economy
  • Trend
  • Culture
  • Dharma
  • Video
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
EconomyPolitics

राज्य के संसाधनों के अनुसार ही सहकारिता विकास की योजना तय करें : अलका तिवारी

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य सहकारिता विकास समिति की हुई बैठक

Rahul
Last updated: January 28, 2025 12:44 pm
By Rahul
Share
राज्य के संसाधनों के अनुसार ही सहकारिता विकास की योजना तय करें : अलका तिवारी
SHARE

सिटी पोस्ट लाइव
रांची ।
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा है कि राज्य में सहकारिता के क्षेत्र में हमें वही करना है, जो राज्यहित में हो। वह सोमवार को राज्य सहकारिता विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के संसाधनों और अधिकतम लोगों की जरूरत के अनुसार ही सहकारिता विकास की योजना तय करें।

Contents
  • राज्य के 1270 लैम्पस-पैक्स ऑनलाइन हुए
  • 13 लाख क्विंटल से अधिक हो चुकी है धान की खरीद
  • 2.57 लाख टन हुआ मत्स्य उत्पादन

कुछ जिलों में सहकारिता बैंक की शाखा खोलने के मुद्दे पर उन्होंने निर्देश दिया कि बैंक पहले अपनी स्थिति मजबूत करे, फिर विस्तार की योजना पर काम करे। उन्होंने कहा कि वैसी विकास योजनाएं न लें, जो बाद में राज्य पर बोझ साबित हों। वहीं सहकारिता विभाग के कुछ प्रस्तावों पर उन्होंने और कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्ताव राज्य के इको सिस्टम के अनुरूप होने चाहिए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्य के 1270 लैम्पस-पैक्स ऑनलाइन हुए

राज्य सहकारिता विकास समिति की बैठक में बताया गया कि राज्य के चयनित 1500 लैम्पस-पैक्स में से 1270 कंप्यूटरीकृत होकर आॅनलाइन हो चुके हैं। शेष 230 समितियों को 31 मार्च तक कंप्यूटरीकृत कर लेने का लक्ष्य है। वहीं राज्य के शेष बचे 2949 लैम्पस-पैक्स के कंप्यूटरीकरण का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। जो लैम्पस-पैक्स ऑनलाइन हो गये हैं, उन्हें प्रज्ञा केंद्र के रूप में सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए बैठक में इन समितियों को झारसेवा लॉगिन आइडी देने का निर्णय लिया गया।

13 लाख क्विंटल से अधिक हो चुकी है धान की खरीद

बैठक में बताया गया कि 724 धान अधिप्राप्ति केंद्रों से 25 जनवरी 2025 तक कुल 1306356.33 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी की निर्धारित अवधि कम होने को ध्यान में रखते हुए शेष 75 क्रय केंद्रों को कार्यशील बनाते हुए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 100 प्राथमिक दुग्ध सहकारी समिति के निबंधन के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 65 का निबंधन हो चुका है, जबकि 37 निबंधन के प्रस्ताव प्रक्रियाधीन हैं।

2.57 लाख टन हुआ मत्स्य उत्पादन

राज्य में वित्तीय वर्ष 2023-24 में तीन लाख टन मछली उत्पान के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2.57 लाख टन उत्पादन हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह उत्पादन 2.80 लाख टन था। बताया गया कि अमृत सरोवर मिशन के तहत प्रत्येक जिले में निर्मित एवं विकसित सरोवरों में मत्स्यजीवी सहयोग समितियां लि. के गठन के लिए सहकारिता एवं मत्स्य प्रभाग में समन्वय कर अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 33 प्राथमिक मत्स्य सहकारी समिति का गठन हो चुका है।

इसके अतिरिक्त बैठक में गोदाम निर्माण, लैम्पस-पैक्स को कमरा उपलब्ध कराने, रसोई गैस डिस्ट्रिब्यूटरशिप, रिटेल पेट्रोल-डीजल आउटलेट खोलने, विभिन्न जिलों में जन औषधि केंद्र खोलने, उर्वरक लाइसेंस, लैम्पस-पैक्स को पीएम किसान समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित करने, झारखंड में नवनिर्मित सहकारी प्रशिक्षण संस्थान को इंस्टीट्यूट आॅफ कोआपरेटिव मैनेजमेंट के रूप में विकसित करने इत्यादि मसलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कृषि सचिव श्री अबु बक्कर सिद्दीक, वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार, राजस्व सचिव श्री चंद्रशेखर, ग्रामीण विकास सचिव श्री के श्रीनिवासन, निबंधक सहयोग समितियां श्री सूरज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

TAGGED:agriculture secretaryAmrit Sarovar MissionChief Secretary Alka TiwariCooperative Bankcooperative planscooperative training institutedairy cooperative societyfertilizer licensefinance secretaryfish productionJan Aushadhi KendraJharkhand DevelopmentJharkhand Seva loginLAMPS-PACS onlinemeetingPaddy Procurementregistrar cooperative societiesresource utilizationretail petrol-diesel outletRural developmentState Cooperative Developmentwarehouse construction
Share This Article
Facebook Copy Link Print

News From Cities

Ahmedabad Araria Arrah Aurangabad baadh Bagha Ballia Banka Begusarai Bengaluru bettiah Bhagalpur bhojpur Bhopal Bihta Bokaro Buxar Chandigarh CHAPRA Chatra Chennai Danapur Darbhanga Dehradun Delhi Dhanbad Dumka Dumraon East Champaran East Singhbhum Gandhinagar gaya Giridih Gopalganj Gumla Guwahati Hajipur Hazaribagh Hyderabad Imphal jahanawad Jaipur Jamshedpur Jamui Jehanabad Kaimur Katihar Khagaria Kishanganj Koderma kolkata Koshi Lakhisarai Latehar Lohardaga lucknow MADHEPURA Madhubani Magadh Mau Mokama Motihari Mumbai Munger MUZZAFARPUR Nalanda Narayanpur Nawada Noida Palamu Patna PATNA Prayagraj Pune Purnia Purniya raipur Ramgarh Ranchi Raxaul Rohtas saharsa Sahibganj Samastipur Saran sasaram Seraikela Seraikela Kharsawan Sheikhpura Sheohar Simdega sitamadhi Siwan Srinagar Supaul Thiruvananthapuram Vaishali Varanasi West Champaran West Singhbhum

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला,11 वेटिंग फॉर पोस्टिंग.
Big NewsExclusivePolitics

राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, मांझी ने कहा-होई खेला.

January 23, 2024
मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में भाकपा माले का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध
Big NewsExclusivePolitics

मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में भाकपा माले का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध

July 21, 2025
BJP का मास्टरस्ट्रोक, क्यों बनाया कुशवाहा नेता को प्रदेश अध्यक्ष?
Big NewsPolitics

BJP का मास्टरस्ट्रोक, क्यों बनाया कुशवाहा नेता को प्रदेश अध्यक्ष?

March 23, 2023
BPSC मेंस परीक्षा की तारीख का ऐलान, आरपार के मूड में हैं खान सर .
Big NewsEducationPoliticsStudy

अगले दो दिनों तक बीपीएससी अभ्यर्थियों का समर्थन करेंगे खान सर

February 18, 2025
Big NewsPolitics

लैंड डिजिटाइजेशन झारखंड के लिए सही नहीं : कृषि मंत्री

December 16, 2024
सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर छाए संशय के बादल!
Big NewsExclusivePolitics

PM नहीं PRESIDENT बनेगें नीतीश कुमार ?

September 1, 2023
तेज प्रताप यादव- ऐश्वर्या की तलाक पर नहीं आया फैसला, अदालत से मिली अगली तारीख.
Big NewsExclusivePolitics

तेज प्रताप यादव- ऐश्वर्या की तलाक पर नहीं आया फैसला, अदालत से मिली अगली तारीख.

May 30, 2025
राम मंदिर पर RJD MLA ने दिया विवादित बयान.
Big NewsExclusivePolitics

राम मंदिर पर RJD MLA ने दिया विवादित बयान.

January 10, 2024
Show More
City Post Live
City Post Live is a new media venture of prominent television journalist Shrikant Pratyush.This dot-com will keep you updated about crime,politics , entertainment and relegion news round the clock.

Quick Links

  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

About US

  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

2024- All Rights Reserved. City Post Live. Website Created by and Maintanance by Cotlas Web Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?