DDC सतीश चंद्रा ने किया कंबल वितरण एवं योजनाओं का निरीक्षण

संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिये निर्देश, कहा- तय समय सीमा में पूरा करें योजनाओं का काम

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
साहिबगंज ।
जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत बड़ा तौफिर पंचायत के ग्राम अदरो एवं पंचायत दुगार्टोला के ग्राम लोहंडा माको में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने जनसमुदाय के बीच कम्बल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना, लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि लाभार्थियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

कम्बल वितरण एवं सरकारी योजनाओं की समीक्षा

शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लंबित मामलों को जल्द निपटाने, मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान में आ रही समस्याओं का समाधान और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग शामिल थी।उप विकास आयुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अदरो का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अदरो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सुझाव मांगे। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कुछ कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया, जिनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण एवं निर्देश

मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें जल संचयन, सड़क निर्माण और अन्य आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल थीं। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप एवं पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके और योजना का लाभ सही तरीके से पहुंचे।

पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने अंचल अधिकारी एवं संबंधित पंचायत के पंचायत कर्मियों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार उपस्थित थे।

Share This Article