हिंडालको के सीएसआर विभाग ने नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
सिल्ली ।
सिल्ली 1 फरवरी को सीएसआर विभाग के तहत शंकर नेत्रालय द्वारा सिल्ली प्रखंड के बिसरीया गांव में एक विशाल नेत्र जांच स्वीकार आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सिल्ली प्रखंड के प्रमुख श्री जितेंद्र बडाइक, उप प्रमुख आरती देवी मुखिया जितनी देवी सिल्ली सीएचसी की प्रभारी डॉ० प्रियंका हिंडालको के एचआर हेड अरुण राय और हिंडालको के अधिकारियों ने एक साथ मिलकर पिता काट कर किया।

अपने उद्घाटन भाषण में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शंकर नेत्रालय द्वारा इस छोटे से गांव बीसरिया में आयोजित इस नेत्र जांच शिविर को बहुत सराहनिया बताया और कहा कि इस तरह के शिविर से गांव वासियों को बहुत अधिक सुविधा मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर के आयोजन से समाज में स्वच्छता की प्रति जागरूकता फैलती है। हिंडालको के एचआर हेड अरुण राय ने कहा कि इस शिविर के साथ-साथ और भी कई ऐसे कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किए जाएंगे जो समाज के कल्याण के लिए लाभकारी सीध होंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हिंडाल्को के उद्देश्य अपने सीएसआर प्रयासों के तहत समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है । इस शिविर को सफल बनाने में ग्राम समिति का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा । जिसमें श्री सुभाष महतो श्री पदमलोचन जी श्री आसाराम जी उप मुखिया काशीनाथ महतो तथा गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों का योगदान सराहनीय रहा। हिंडालको के सीएसआर हेड श्री अनिल सिंह ने कहा कि कल ही इस तरह का शिविर खेलगांव लगाम में आयोजित किया गया है। जिसका लाभ सभी लोग ले सकते हैं। हिंडालको अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Share This Article