राहुल गांधी पागल, उनका सड़क पर घूमना देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा : अजय आलोक

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक पागल इंसान हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक बयान दिया था कि उनकी लड़ाई आरएसएस, बीजेपी और भारतीय राज्य के खिलाफ है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहा है, वह निश्चित तौर पर कहीं न कहीं मानसिक विकार से ग्रस्त है। इस व्यक्ति का नाम राहुल गांधी है, और वह पूरी तरह से पागल हो चुका है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आलोक ने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उनका सड़क पर बिना रोक-टोक घूमना देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। यह आदमी अपने ही देश के खिलाफ बात कर रहा है, और जो व्यक्ति भारत से लड़ने की बात करता है, वह इस देश में नहीं रह सकता। ऐसे व्यक्ति के लिए देश की सुरक्षा खतरे में है। आलोक ने राहुल गांधी और अफजल गुरु में कोई अंतर न होने की बात भी कही।

Share This Article