सिटी पोस्ट लाइव
बिहार की महापर्व छठ पूजा को लेकर बंगाल सीएम ने बड़ा ऐलान किया है। वहीं, हिंदी दिवस के मौके पर बिहारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया है।
अगले महीने अक्टूबर में बिहार का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा होने वाली है। दरअसल, इस पर्व को लेकर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। वहीं, हिंदी दिवस के मौके पर सीएम ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने छठ पूजा में दो दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद बिहारियों में खुशी की लाहौर है। कोलकाता में ज्यादा संख्या में बिहार-झारखंड के लोग रहते है। हालांकि, सीएम ने एक्स पर आधिकारिक अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- ‘आज हिन्दी दिवस है। इस अवसर पर सभी हिन्दी भाषी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्रत्येक वर्ष हम श्रद्धा के साथ हिन्दी दिवस मनाते हैं। हम सभी भाषाओं के प्रति श्रद्धावान हैं। इस संदर्भ में कहूं तो वर्ष 2011 के बाद से राज्य में हिन्दी भाषी लोगों के विकास के लिए हमने कई अहम कदम उठाए हैं’।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला ममता के लिए बड़ा अहम है,। वहीं, लोग इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहे है। बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने हिन्दी भाषी समुदाय को तोहफा देकर बड़ा पॉलिटिकल मास्टर स्ट्रोक खेला है।