मेष से लेकर तुला राशि तक – कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें पूरा राशिफल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 2 अगस्त,दिन शनिवार है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात विशाखा नक्षत्र से तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। शुक्र की राशि में विराजमान चंद्रमा का आज शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा। जबकि आज सूर्य और बुध के साथ चंद्रमा का चतुर्थ दशम योग बनेगा। और शुक्र एवं गुरु युति में होने से आज गजलक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे। तो आइए जानते हैं विस्तार से आज का सभी राशिफल।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मेष- इस राशि के लिए नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज आप अपने पार्टनर से मुलाकात कर सकते हैं। लव लाइफ का सहयोग मिलेगा। आज बहुत प्रसन्न दिखाई देंगे। आज के दिन इस जातकों के लिए व्यापार और स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। शुभ रंग- गेंहुआ
वृषभ- आज के दिन इस राशि के लिए शुभ लाभदायक होगा। शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में रूकावट आ सकती है। अपने सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शुभ रंग- श्वेत
मिथुन- आज के दिन मिथुन जातकों के कवियों और लेखक के लिए अच्छा रहेगा। आज आप कोई नए काम की शुरूआत कर सकते है। स्वास्थ्य के मामले में सजग रहने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ रंग- फिरोजी
कर्क- आज के दिन इस राशि वाले मां के साथ समय बिताएंगे। अपने परिवार को भरपूर समय देंगे। लेकिन घर में कलेश भी हो सकता है तो सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शुभ रंग- एक्वा ब्लू
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन हरा-भरा रहेगा। आपको अपने काम में उन्नति मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान देने की जरूरत है। आपके प्रेमी जीवन में कोई नया मोड़ आ सकता है। स्वजनों से भेंट-मुलाकात हो सकती है। शुभ रंग- बैंगनी
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए धन में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। आज विनम्रता और विवेक से काम लें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अपने मुख पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग- समुद्री
तुला- इस राशि के जातकों के लिए सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने कार्य को खूब अच्छे से करेंगे। और अपने रचनात्मक कार्यों में रूचि दिखाएंगे। आप अपने बचे हुए कामों को करने में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुख साधनों की इच्छा रखने से धन खर्च हो सकता है। शुभ रंग- सिल्वर
वृश्चिक- इस राशि को लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। प्रॉपटी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बॉस आपको काम की तारीफ करेंगे। शुभ रंग- रस्ट कलर
धनु- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। कारोबार में अच्छी कमाई होगी, लेकिन उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथियों से मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में ध्यान देने की जरूरत है। शुभ रंग- पीतवर्ण
मकर- इस राशि वालों को पिता का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। अपने से बड़ों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मी के व्यवहार से परेशान हो सकते है। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। शुभ रंग- नीला

Share This Article