सिटी पोस्ट लाइव
नालंदा। जिले के विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ सोमवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। खासकर छात्र -छात्राओं में पूजा-अर्चना को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा व भक्तिभाव के बीच सम्पन्न हुई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी देवी कॉलोनी में बाल विकास सरस्वती पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में मेयर प्रतिनिधि मनोज तांती ने भाग लिया। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि यह आयोजन 2009 से लगातार होता आ रहा है।
मनोज तांती ने माता सरस्वती से प्रार्थना की कि सभी लोग स्वस्थ रहें और प्रगति करें। इस अवसर पर आशीष कुमार, अरविंद कुमार सिन्हा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने जागरण में भाग लेकर माता सरस्वती की आराधना की।

यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, जो समाज में एकता और भक्ति की भावना को मजबूत करता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न किया गया।