सिटी पोस्ट लाइव
मेष- आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रह सकता है। आपकी कोई बात परिलार वाले को बुरी लग सकती है। नौकरी पेशा वाले जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा।
शुभ रंग- सिंदूरी लाल
वृष- वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधानी से करना होगा। परिवार में सदस्यों से किसी बात के कारण लड़ाई-झगड़ें हो सकते हैं। शेयर मार्केट में भी आपकी अच्छी सांठ-गांठ रहेगी, जिससे आपको काफी मदद मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
मिथुन- जॉब मे बॉस की कृपा बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने परिवार में कोई भी बात गुप्त रखने से बचना होगा। आप अपने पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी
कर्क- आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि होने वाला है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। आप किसी बात को लेकर चिंतिंत रहेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
सिंह- आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस के काम को ध्यानपूर्वक करना होगा।
शुभ रंग- मरून
कन्या- आज के दिन किसी काम को समय से पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें। आप लाइफ पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।
शुभ रंग- समुद्री
तुला- आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां में ढील बिल्कुल ना दिखाएं।
शुभ रंग- ओपल कलर
वृश्चिक- आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें। बिजनेस के मामले में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रॉपर्टी में आपको अच्छे लाभ दिख रहे हैं। परिवार के सदस्यों का आपके कामों में पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।
शुभ रंग- गेरूआ
धनु- आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके किसी परिवार के सदस्य से मनमुटाव है तो वह दूर होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने की संबावना है। लाइफ पार्टनर की सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग- केशरिया
मकर- नौकरी की लेकर आपकी परेशानी दूर हो सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।
शुभ रंग- दलदली
कुंभ- बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका सोचा हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता हैं। आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग- एक्वा ब्लू
मीन- आपके कामों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ रंग- स्वर्णिम