कुंभ हादसे पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने जताया शोक, कहा सरकार द्वारा जारी SOP का करें पालन

जिन लोगों की जान गई, ईश्वर उन्हें अपनी शरण में स्थान दें

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना/प्रयागराज । जेडीयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कुंभ मेले में हुई दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “कुंभ का आस्था का महापर्व था, लेकिन यह मर्मान्तक घटना दुख और पीड़ा का कारण बनी है। पूरा देश इस घटना से आहत है। जिन लोगों की जान गई, ईश्वर उन्हें अपनी शरण में स्थान दें। जिन लोगों को शारीरिक परेशानी हुई है, वे जल्दी स्वस्थ हों।” नीरज कुमार ने आगे कहा, “इस कठिन समय में हमें राजनीतिक प्रतिक्रिया से बचना चाहिए। हमें पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति और संवेदना रखनी चाहिए। लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोग राजनीति शुरू कर चुके हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि वे सरकार द्वारा जारी SOP का पालन करें।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं राहुल गांधी द्वारा दिल्ली शराब घोटाले पर सवाल उठाने और अरविंद केजरीवाल को बेईमान कहने पर नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का यह अंदरूनी मामला है, लेकिन जब शराब घोटाले में आरोपी पकड़े गए, तो अब दिल्ली निर्माण की बातें हो रही हैं। इससे बड़ी राजनीति की निर्लज्जता क्या हो सकती है!”  नीरज कुमार ने कहा, “राहुल गांधी ने केजरीवाल को भ्रष्ट कहा है, और उनका यह बयान तथ्यात्मक रूप से सही है। अगर न्यायपालिका सक्रिय होती, तो उन्हें जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए था। राहुल गांधी का जमीर उस समय नहीं जागा जब केजरीवाल जेल में रहते हुए सरकार चला रहे थे।”

इस कठिन समय में हमें राजनीतिक प्रतिक्रिया से बचना चाहिए। हमें पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति और संवेदना रखनी चाहिए। लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोग राजनीति शुरू कर चुके हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि वे सरकार द्वारा जारी SOP का पालन करें।

नीरज कुमार, जेडीयू प्रवक्ता

हालांकि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रयागराज कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान संगम तट पर श्रद्धालुओं के घायल और मृत होने की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे और हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। भगवान सबको सकुशल रखे।” तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर गहरी संवेदना जताई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर चिंता व्यक्त की। साथ ही, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मुझे अभी इस घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन भीड़ अधिक बढ़ रही थी। प्रशासन के लोग कल से ही इस स्थिति को लेकर अधिक चिंतित नजर आ रहे थे।”

Share This Article