सिटी पोस्ट लाइव
आज 4 अगस्त दिन, रविवार है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में होगा। आज मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति हो रही है, जिससे गजलक्ष्मी योग का संयोग बनेगा। इसके साथ ही आज अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में आज सावन के पहले सोमवार का दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल।
मेष- इस राषि वाले आज के दिन अपने कामों में सफल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा करने से बचें। पारिवारिक विवादों से बचने के लिए शांत रहना जरूरी है। खर्चे ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- रेड रोज
वृषभ- आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन अपने आप पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य के प्रति सहज रहें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- चादी के समान
मिथुन- आज आपको अपनी सेहत और खर्चों पर विशेष ध्यान रखना होगा। आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तालमेल बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नौकरी या व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आज के दिन धैर्य से काम लें।
शुभ रंग- हल्की हरी दूब के समान
कर्क- आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा वाले लोग अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। उन्हें कोई प्यारा उपहार देने का मन बनेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
सिंह- आज काम में व्यस्तता बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। अपनी स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इसके साथ ही अपनी छवि का ध्यान रखें। शुभ रंग- माणिक्य के समान
कन्या- आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में आपको अपेक्षित सहयोग पाने में कठिनाई हो सकती है। इसके साथ ही आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग- मूनस्टोन
तुला- कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से सीनियर को प्रभावित कर सकते हैं। आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। निजी रिश्तों में भी मिठास बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। शुभ रंग- दूधिया
वृश्चिक- अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। अपने मन को शांत रखें। सेहत को लेकर सावधान रहें। संघर्षों के समय धैर्य से काम लें।
शुभ रंग- चिली रेड
धनु- किसी पारिवारिक विषय को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा वाले लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आज के दिन अपनी स्वेच्छा से ही खर्च करें। आपकी कमाई से संतोष मिलेगा। मन में कुछ उलझनें रहेगी, जिसके कारण धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग- केशरिया
मकर- कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। सोच-समझकर कदम उठाएं। गुस्से पर कंट्रोल रखें। परिवार में शांति बनाए रखें। खर्चे अधिक होने के कारण बजट पर ध्यान दें। आपको अपने प्रेमी/प्रमिका का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- मूनलाइट
कुंभ- अपने सहकर्मियों और पार्टनर की मदद लें। नए प्रोजेक्ट आ सकते हैं। निजी जीवन में थोड़ी परेशानी रह सकती है, जिसमें धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। शुभ रंग- एक्वा कलर
मीन- आज आपको कारोबार से लेकर करियर में सफलता मिलने की उम्मीद हैं। आपके जीवनसाथी आपकी समस्याओं को सुलझाने में मदद करेंगे। काम में भी आपको अच्छी प्रगति मिलेगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। निवेश से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शुभ रंग- चंदन कलर के समान