मंगलवार बना सौभाग्यदायक, जानें किन राशियों पर बरसेगी मंगल की कृपा!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 22 जुलाई दिन मंगलवार है। आज चंद्रमा का गोचर मृगशिरा नक्षत्र से मिथुन राशि में हो रहा है। ऐसे में आज के दिए कई शुभ योग बन रहे हैं। जबकि आज सूर्य सायन सिंह राशि में होने जा रहा है। और सूर्य से आज बुध का युति संबंध भी बना है जिससे आज गजकेसरी सहित बुधादित्य योग का शुभ संयोग बना है। आइए जानते हैं कुठ राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कुंभ- आज का दिन कुंभ जातको के लिए रचनात्मकता और आनंद से जागृत करता है। चंद्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो कला, प्रेम और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए शुभ है। राहु कुछ अनिश्चितता ला सकता है।
मीन- आज का दिन इन राशियों के लिए घर और परिवार पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने घर के वातावरण और भावनात्मक आधार को संवारने का अच्छा समय है। वक्री शनि आपको अधिक जिम्मेदारी लेने का संकेत दे रहे हैं। पारिवारिक संवादों में सच्चाई लाएं।
मकर- मकर जातकों के लिए आज के दिन में चंद्रमा षष्ठ भाव को सक्रिय कर रहे हैं। यह दिन आपकी दिनचर्या, स्वास्थ्य और कार्यस्थल को सुव्यवस्थित करने का है। वक्री बुध से गलतफहमियां संभव हैं। कार्यकुशलता पर ध्यान दें, लेकिन स्वयं को थकाएं नहीं।
मेष- आज का दिन इस राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। आपको अपने काम में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेहनत और संयम से आप काम में सफलता पाएंगे। घर परिवार के मामले में दिन आज अनुकूल रहेगा। किसी साहसिक फैसले से आपको आज लाभ मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से आज दूसरे भाव में होगा जिससे आज आप आज कार्यों में पूरा जोश और उत्साह दिखाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। पर्सनल जीवन में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी।
कर्क- इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर से आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस में आज आपको अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओ को आजमाना होगा।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप आज आर्थिक योजनाओ को पूरा कर पाएंगे। आज के दिन सेहत की अनदेखी से बचें। आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का आपको आज फायदा मिलेगा। किसी कठिन काम को आप कूटनीति से पूरा कर पाएंगे।

Share This Article