Crime In Jharkhand: शादी समारोह से लौट रही
Crime In Jharkhand
सिटी पोस्ट लाइव :झारखण्ड के खूंटी जिले से पांच लड़कियों को अगवा कर उनके साथ गैंग रेप काम किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रनिया थाना क्षेत्र में 21 फरवरी की रात एक शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया. युवकों ने बच्चियों को जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाकर उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना में एक बच्ची ने साहस दिखाते हुए एक दरिंदे के हाथ को काटकर भाग निकली और गांववालों को इस घटना की जानकारी दी.
एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए हैं और पुलिस ने 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जायेगें.एक 10 साल की पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया, जबकि अन्य पीड़िता ने कहा कि उसे सात दरिंदों ने पकड़ रखा था, जिनमें से तीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया. स्पष्ट है कि आरोपियों ने पीड़िताओं को धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा.जब भागने वाली बच्ची गांव पहुंची, तो उसने ग्रामीणों को पूरी घटना बताई. इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर पुलिस को सूचित किया.