38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में नीतीश करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
सरिया (गिरिडीह) ।
सरिया का लाल नीतीश कुमार निशांत एक बार पुन: झारखंड टीम के फिजियो के रूप में 38 वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेगा। यह प्रतियोगिता देवभूमि उत्तराखंड के आठ जिलों के 12 शहरों में कुल 35 खेलों का आयोजन होगा। जिसमें झारखंड राज्य के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। विभिन्न खेलो के खिलाड़ियों के साथ सरिया के नीतीश कुमार निशांत भी शिरकत कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि उत्तराखंड मे आयोजित होने वाले 20 दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 28 जनवरी को की जाएगी। ओपनिंग सेरिमनी में नीतीश कुमार निशांत भी राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। बताते चलें कि नीतीश कुमार निशांत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम के फिजियो के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं। वर्तमान समय में नीतीश कुमार निशांत सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक कोडरमा के पद पर सेवारत है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राष्ट्रीय खेल में झारखंड टीम के प्रतिनिधित्व करने पर उनके परिजनों, खेल संघों तथा मित्रों ने खुशी व बधाई जाहिर की है। बधाई देने में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु कांत पाठक, चीफ डी मिशन शिवेंद्र दुबे, झारखंड साइकिलिंग संघ के सचिव शैलेंद्र पाठक, चंचल भट्टाचार्य, कोडरमा के उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त कोडरमा ऋतुराज, प्रो राजकुमार मेहता, विजय वर्मा, दीपक सिंह, अशोक सिंह, सुबोध आदि शामिल हैं।

Share This Article