होली मिलन समारोह में पूर्व छात्र परिषद ने दिया एकता का संदेश, फगुआ गायन से माहौल हुआ आनंदमय

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की प्रांतीय इकाई भारती शिक्षा समिति, बिहार एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के पूर्व छात्र परिषद, दक्षिण बिहार द्वारा पूर्व छात्रों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री गोविंद चंद मोहंत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (उत्तर-पूर्व क्षेत्र) के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह, एवं क्षेत्र प्रचारक श्री रामनवमी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कार्यक्रम में स्नेह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारीगण एवं पूर्व छात्रों ने “स्व की अवधारणा” को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक भोजपुरी फगुआ का गायन-वादन किया, जिससे माहौल और भी आनंदमय हो गया। इस आयोजन में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम मुख्य प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने गायक मंडली का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया। वहीं, प्रदेश सचिव श्री प्रदीप कुमार कुशवाहा ने अपनी मधुर लोकगीत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों एवं विद्या भारती परिवार के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक यादगार अवसर बना दिया।

Share This Article