अच्छे अंक के लिए अच्छी तैयारी जरूरी : डां. राजेश्वर दूबे

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की प्रांतीय इकाई भारती शिक्षा समिति, बिहार से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर, पटना में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पाटलिपुत्र उपभाग के सह-संघचालक डॉ. राजेश्वर दुबे, विद्यालय सचिव उर्मिला कुमारी, कोषाध्यक्ष सुमंत कुमार, सह-सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का परिचय दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया। इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन कक्षा पंचम की छात्रा भव्या कुमारी (माता – अर्चना मिश्रा, पिता – जटाशंकर मिश्र) ने किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

डॉ. दुबे ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र

मुख्य अतिथि डॉ. राजेश्वर दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र अनुशासन, परिश्रम और स्वाध्याय है। उन्होंने छात्रों को निम्नलिखित सुझाव दिए:

  • नियमित अध्ययन करें और सभी विषयों पर ध्यान दें।
  • समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करें और प्रश्नों का अभ्यास करें।
  • समय का सदुपयोग करें और हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

छात्रों और अभिभावकों को किया गया सम्मानित

परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा में उनके योगदान को भी सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव उर्मिला कुमारी ने सभी को धन्यवाद दिया। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण शिव कुमार साहू, धनंजय कुमार, सुशील कुमार शर्मा, मनोज कुमार, अमित कुमार, राकेश रंजन, सुधांशु कुमार तथा शिक्षिकाएं निभा सिंह, सीमा कुमारी, मधुमालती कुमारी, सविता शालिनी, अमृता सिन्हा, माधवी कुमारी उपस्थित रहीं। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This Article