राष्ट्र सेविका समिति के तहत सरस्वती विद्या मंदिर में वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। पटना के शास्त्री नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार के तत्वावधान में वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की सह संपर्क प्रमुख और विद्यालय की सचिव उर्मिला कुमारी ने मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण, बहन-बंधु और समिति की दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक और लयबद्ध गायन ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाए। उर्मिला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का अनुपम माध्यम है।

यह गीत न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि भारत माता के गौरवशाली स्वरूप का अद्भुत वर्णन भी करता है।” कार्यक्रम का संचालन बहन अर्पिता कुशवाहा ने कुशलता से किया, जबकि मधु मालती कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में आचार्य और राष्ट्र सेविका समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Share This Article