सिटी पोस्ट लाइव
पटना । भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निमार्ताओं में से एक प्योर ईवी ने एक्स प्लेटफॉर्म का एक महत्वपूर्ण अपग्रेड, एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 लॉन्च करने की घोषणा की। एडवांस एआई तकनीक द्वारा संचालित यह नया प्लेटफॉर्म, यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो वाहन के प्रदर्शन, कनेक्टिविटी और समग्र राइडर सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई एडवांस फीचर्स के साथ उपलब्ध है। थ्रिल मोड एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 की मुख्य विशेषताओं में से एक है, जो टॉर्क और समग्र प्रदर्शन को 25% तक बढ़ाता है।
यह फीचर यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो एक दमदार और पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस की तलाश में हैं। यह फीचर इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शन में नए मानक स्थापित करता है। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, प्योर ईवी के संस्थापक और एमडी डॉ. निशांत डोंगरी ने कहा, एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 की शुरूआत के साथ, हम एडवांस एआई तकनीकों को सहजता से एकीकृत करते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति के अगले चरण में कदम रख रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म प्योर ईवी के लिए अद्वितीय है और भारतीय नवाचार को वैश्विक स्तर पर ले जाने की हमारी महत्वाकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है।
हम अपने वाहनों को न केवल परिवहन के साधन के रूप में देखते हैं, बल्कि एक इंटेलिजेंट, कनेक्टेड डिवाइस के रूप में भी देखते हैं, जो मोबिलिटी की अवधारणा को फिर से परिभाषित करती है, और हमारे ग्राहकों को एक बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म एडवांस प्रिडिक्टिव एआई से लैस है, जो राइडर के व्यवहार से सीखता है और बदलती स्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम है।
विश्वसनीयता पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यह फीचर प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर के सिद्धांत पर काम करता है और संभावित समस्याओं का पता लगाकर और उन्हें पहले ही हल करके वाहन की 100% अपटाइम सुनिश्चित करता है। क्लाउड एआई के साथ मिलकर, यह प्लेटफॉर्म ओवर-द-एयर अपडेट्स और अपग्रेड्स की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे वाहन का सॉफ़्टवेयर अप-टू-डेट रहता है और प्रदर्शन के लिए अनुकूलित होता है।