भारत में स्कोडा एसयूवी काइलैक की डिलीवरी शुरू

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
नई दिल्ली/रांची। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी पहली सब-4-मीटर एसयूवी, काइलैक को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और तेजी से बढ़ते भारतीय एसयूवी बाजार में स्कोडा के लिए नए रास्ते खोलता है। यह गाड़ी भारत में स्कोडा के नए मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज का उदाहरण है, जिसमें मजबूती, कार्यक्षमता और प्रामाणिकता को प्राथमिकता दी गई है। ग्राहकों के लिए गाड़ी की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी बुधवार से शुरू हो चुकी है।

कंपनी डायरेक्टर पेट्र जेनेबा ने कहा कि यह एसयूवी भारतीय बाजार में स्कोडा के विकास को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह तैयार है। काइलैक की उपलब्धता स्कोडा ऑटो इंडिया के लिए एक नए युग की शुरूआत का संकेत है। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी सुरक्षा, बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव और अपने सेगमेंट के सबसे उन्नत फीचर्स का अद्भुत संयोजन है। कुशाक और स्लाविया की सफलता के बाद, काइलैक स्कोडा की भारत-केंद्रित उत्पाद रणनीति को और आगे बढ़ाती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह न केवल नए बाजारों में स्कोडा की उपस्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि स्कोडा परिवार से और भी अधिक ग्राहकों को जोड़ने में मदद करेगी। काइलैक की किफायती कीमत और उन्नत यूरोपीय तकनीक इसे भारतीय सड़कों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। यह लक्ष्य काइलैक की उन्नत विशेषताओं, बेहतरीन सुरक्षा मानकों और भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त यूरोपीय तकनीक की लोकप्रियता पर आधारित है। काइलैक की लोकप्रियता इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएगी।

Share This Article