मुंहमांगी कीमत पर अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 फिल्म की टिकट की बिक्री.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी लेकिन  एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है. दिल्ली में ₹1800 में टिकट बिक रहा है. पटना में भी महंगे दाम पर एडवांस टिकट बुकिंग हो रही है. दाम काफी ऊंचे हैं. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का क्रेज युवाओं पर इस कदर हावी है कि वो हर कीमत पर पहला शो देखना चाहते हैं.सूत्रों के हवाले से ये भी खबर आ रही है कि पहले दिन के सभी शो के टिकट पहले ही ब्लैक मार्किट में जा चुके हैं.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे बड़ी सिटीज में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.हैदराबाद, चेन्नई और कोच्चि में अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है. 4 दिसंबर को तेलंगाना में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी.अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की सबसे महंगी टिकिट दिल्ली में बिक रही है. यहां पर फिल्म की टिकट की कीमत 1800 रुपए है. मुंबई में 1600 और बेंगलुरु में 1000 रुपए में टिकट बिक रहे हैं.फिल्म को स्पेशल बेनिफिट देने के लिए 4 दिसंबर को तेलंगाना में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी.रात 9.30 बजे और 1.00 बजे दो स्पेशल शो की अनुमति दी गई है.

 

दो स्पेशल शो शो के लिए टिकट की कीमतें तय की गई हैं. सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों के लिए 800 रुपए. सरकार ने रिलीज के दिनों में रात 1.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक एक्ट्रा शो की भी अनुमति दी है.हालांकि, स्वीकृत दर से ज्यादा कीमत पर टिकट बेचने के खिलाफ चेतावनी भी दी है.अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. पुष्पा 2 दुनियाभर में 12000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें आईमैक्स थिएटर भी शामिल हैं. फिल्म 6 भाषा तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और बंगाली में रिलीज की जाएगी.। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना,फहाद फासिल लीड रोल में है

 

 फिल्म ने एडवांस बुकिंग से सभी भाषाओं में करीब 200  करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग से 35 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट है और इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है.गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था.अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लाखों युवा उमड़ पड़े थे.पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने के लिए डंडा चलाना पड़ा था.

TAGGED:
Share This Article