City Post Live

: बिहार के इस जिले की हो गई चांदी, इस रूट से गुजरेगा नया एक्सप्रेस-वे; टोटल लंबाई 244 KM

सिटी पोस्ट लाइव : अब पटना से पूर्णिया जाना बेहद आसान हो जाएगा.पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 244.931 किलोमीटर होगी जिसमें पूर्णिया जिले में 59.231 किलोमीटर सड़क बनेगी. यह छह अंचलों और 55 मौजों से गुजरेगा.. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण और निर्माण पूर्व तैयारियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया है.

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बताया कि सड़क तथा परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार ने पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.एक्सप्रेस-वे जिले के बड़हरा अंचल के सुखसेना, भटोतर सहित कुल 17 मौजों से गुजरेगा. धमदाहा अंचल के चिकनी, राजघाट गरैल व दमैली सहित कुल 15 मौजों से गुजरेगा. कृत्यानंद नगर अंचल के बिठनौली, खेमचंद, काझा, ठाकुरबाड़ी, अकबराबाद आदि कुल 14 मौजों से सड़क गुजरेगी. पूर्णिया पूर्व अंचल के हंसदा, मतडोभ, मोहनकुंडा तथा सिकंदरपुर मौजा से पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गुजरेगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कसबा अंचल के फतेहपुर, आलमपुर एवं पूपरिआ तथा डगरूआ अंचल के टेंग्री तथा टेंगरी (242) मौजों से पटना पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गुजरेगा. डीएम ने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को संबंधित अंचलों की भूमि का प्रकार चिह्नित कर भू-अभिलेख अद्यतन करने का निर्देश दिया तथा सभी छह अंचलों से संबंधित मौजों की भूमि का प्रकार चिह्नित करते हुए अवर निबंधक को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिला भू अर्जन पदाधिकारी को पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान किए जाने वाले सभी प्रोसेस का फ्लो चार्ट बनाने का निर्देश दिया गया, जिससे सभी आवश्यक कार्य को समय पूर्व पूर्ण किया जा सके

Share This Article