संगीत की सुपस्टार मैथिली ठाकुर एक दिन का लेती हैं 10 लाख, विदेशों में होता है शो.

City Post Live

Maithili Thakur:

सिटी पोस्ट लाइव: रियलिटी शो से मशहूर हुईं बिहार के मधुबनी (बेनीपट्टी) की  मैथिली ठाकुर की डिमांड बढ़ गई है.अपने एक दिन के कार्यक्रम के लिए वो 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं.लोक गीत और भजन गानेवाली मैथिलि का कार्यक्रम लेने के लिए 10 लाख देने के अलावा उनकी टीम के आने जाने और ठहराने खाने की व्यवस्था  करनी होगी.मतलब 12 लाख से ज्यादा खर्च आएगा. अक्सर छोटे छोटे कार्यक्रमों में जानेवाली मैथिलि ठाकुर का मान मोदी सरकार ने इतना बढ़ा दिया है कि वो स्टार हो गई हैं.

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे कलाकार 8 से 10 लाख में आ जाते हैं. मैथिली की सफलता में सबसे बड़ा योगदान उनके दादा जीका है.उन्होंने ही उन्हें संगीत की प्राथमिक शिक्षा दी और फिर उन्होंने अपने पिता से भी सीखा. मैथिलि ठाकुर के दादा जी का नाम शोभा सिंधु ठाकुर उर्फ बच्चा ठाकुर है. मैथिली के पिता का नाम रमेश ठाकुर है. साजबाज पर उनका साथ देनेवाले उनके दो भाइयों के नाम  आयाची ठाकुर और ऋषभ ठाकुर हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


मैथिली ठाकुर का बचपन उनके गांव में ही बीता. जब वह सात वर्ष की हुईं, तो पूरा परिवार दिल्ली चला गया. वहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ लोक संगीत की शिक्षा ली. लेकिन जब वह 3-4 वर्ष की थीं, तब से ही हारमोनियम पर गीत गाने लगी थीं. मैथिली के दादा जी एक गायक रहे हैं और हर जगह जाकर गाते थे.  जब दादा जी रियाज करते, तो मैथिली भी उनके साथ बैठकर सीखती थीं. मैथिली के पिता भी एक अच्छे गायक रहे हैं, लेकिन गले के ऑपरेशन के कारण उनकी आवाज खराब हो गई और वे गाना नहीं गा सके.पूरा परिवार संगीतकार है. दादा से पिता ने सीखा, फिर पोती और दोनों पोते भी संगीत के अच्छे जानकार हैं. मैथिली ठाकुर के दोनों भाई भी गाते-बजाते हैं.

Share This Article