City Post Live
NEWS 24x7

दो दिनों में 27 की मौत, 10 जिलों में वॉर्म नाइट का अलर्ट.

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

 

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में तेज धूप, लू और गर्मी का सितम जारी है. 24 घंटे में लू से 27 बच्चों और लोगों की मौत हो चुकी है. पटना में 12वीं तक सभी स्कूल 24 जून तक बंद कर दिये गये हैं.मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन भी हीट वेव को लेकर 6 जिलों में रेड, 8 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में अगले 2 दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना  नहीं है.दो दिन बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी.

अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं. बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण गर्मी अपना असर दिखा रही है.रेड अलर्ट : भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर,ऑरेंज अलर्ट : पटना, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया और यलो अलर्ट : गया, जहानाबाद, भागलपुर और पूर्वी चंपारण जिलों के लिए जारी किया गया है.

.

 

पटना में शनिवार को भी भीषण लू चलेगी. गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान गुरुवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी तथा मध्य बिहार में सतही हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंके के साथ हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है.

बीते 24 घंटे के दौरान 22 ऐसे जिले हैं जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है. 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा जिला सबसे गन रहा है. पटना 43.6 डिग्री, नालंदा 42.6 डिग्री, नवादा 43.2 डिग्री, औरंगाबाद 45.2 डिग्री, भोजपुर 43.2 डिग्री, बांका 43.4 डिग्री, भागलपुर 41.7 डिग्री, खगरिया 43.9 डिग्री. इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.