साइको किलर का आतंक, 7 दिन में 3 नाइट गार्ड की हत्या.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  बिहार के मुजफ्फरपुर में साईको किलर का आतंक लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है.इस साईको किलर के निशाने पर सुरक्षा गार्ड्स हैं. अहियापुर थाना इलाके में अबतक चार नाईट गार्ड पर हमला हो चुका है, जिसमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक जीवन मौत से जूझ रहा है. सबसे पहली घटना अहियापुर थमा क्षेत्र में संगमघाट के निकट का है, जहाँ एक निर्माणाधीन साइट की सुरक्षा में लगे एक गार्ड की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं एक गार्ड गायब था. हालांकि बाद में उसे ढूंढा गया, लेकिन उससे कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस घटना के अगले दिन यानी 1 मई की सुबह को अहियापुर थाना क्षेत्र के ही दो अलग अलग जगहों पर नाईट गार्ड्स पर हमला हुआ. इसमें बजरंग विहार कॉलोनी में निर्माणधीन मकान की रखवाली कर रहे मोतिहारी के रहने वाले मुस्तफा अंसारी की हत्या कर दी गई. वहीं, महज उससे 200 मीटर की दूरी पर शास्त्री नगर मोहल्ले में एक गार्ड मोहम्मद दुलारे पर हमला हुआ. हालांकि, उसकी जान बच गई और फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. अब इन घटनाओं के एक सप्ताह बीत जाने के बाद एक और वैसी घटना को अंजाम दिया गया है. दरअसल, 8 मई की सुबह अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाची ग्राम में एक गौशाला के गार्ड की हत्या कर दी गई, सुबह-सुबह गौशाला में उसकी लाश मिली, उसकी हत्या गला दबाकर करने की बात सामने आ रही है. उसके पास से मोबाइल भी गायब है.

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर शहर में एक जैसी घटनाओ को कौन अंजाम दे रहा है? एक सप्ताह में चार नाईट गार्ड पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने क्या किया? तीन नाईट गार्ड की हत्या के बाद क्या अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती नहीं बढ़ाई गई?हालांकि, नगर डीएसपी राघव दयाल बताते हैं कि सभी कड़ियों को जोड़कर देखा जा रहा है. साइको किलर के एंगल से भी मामले की तफ्तीश कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में अबतक कई लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन किसी की भूमिका सिद्ध नहीं हो पा रही है.

TAGGED:
Share This Article