मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, जांच जारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर फरदो गोला इलाके में एक दंपती ने खुदकुशी कर ली है. दोनों के शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटका मिले. घटना के बाद इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई है. सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल भेंज दिया गया है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 

 सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र के अनुसार मृतक दम्पति के परिजनों का  बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है.अभीतक दम्पति के आत्म-हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. इस आत्म-हत्या की वारदात से मोहल्ले के लोग सहमे हुए हैं.कोई भी इस दम्पति के आत्म-हत्या के बारे में कुछ नहीं बोल रहा है.पुलिस दम्पति का फोन खंगाल रही है.आत्म-हत्या से पहले उन्होंने जिन लोगों से बात की है, उनसे पूछताछ करने की योजना पुलिस बना रही है.

TAGGED:
Share This Article