सुपर-30 परिवार की राजनीतिक पारी, आनंद कुमार के भाई ने ली आरजेडी की सदस्यता
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नए-नए चेहरे अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं. राज्य के बड़े और नामी चेहरे अपनी पसंद के राजनीतिक दलों को ज्वाइन कर रहे हैं. अब सुपर-30 परिवार का राजनीति में नया अध्याय शुरू हुआ है. शिक्षा की दुनिया में मिसाल कायम करने वाले सुपर-30 के आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार ने अब राजनीति में एंट्री ली है.
प्रणव को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सदस्यता दिलाई है. अब सुपर-30 वाले आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार आरजेडी के नेता हो गए हैं. माना जा रहा है कि प्रणव आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.गौरतलब है कि आनंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे हैं.ऐसे में उनके भाई प्रणव कुमार के आरजेडी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाईं जा रही हैं.क्या इस चुनाव में आनंद भी आरजेडी के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आयेगें.
दूसरे नामी गिरामी शिक्षक खान सर तो अबतक प्रशांत किशोर के मुरीद रहे हैं,अब शराबंदी को लेकर प्रशांत किशोर पर हमलावर हैं. चर्चित शिक्षक खान सर प्रशांत किशोर के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं.शराबबंदी खत्म करने के प्रशांत किशोर के इस वादे पर पटना के चर्चित शिक्षक खान सर ने बिना नाम लिए उन्हें खूब खूब खरी-खोटी सुनाई है. वह अपनी क्लास में कह रहे हैं कि आजकल एक नया कॉन्सेप्ट चल रहा है कि हमारी सरकार आई तो नशा खोल देंगे. यह तो बेशर्मी वाली बात है ना यार. इतना बढ़िया है शराब, तो सबसे पहले अपने बेटा को पिलाओ. यह कहते हुए खान सर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.