वैशाली में पैक्स अध्यक्ष पर 5 राउंड फायरिंग.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो गये हैं.रोज शूट आउट, हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. वैशाली में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष और पूर्व मुखिया ललन सिंह को अपना निशाना बनाया है.सोमवार को अपराधियों ने ललन सिंह को गोली मार दी है. ललन सिंह पर कुल 5 राउंड फायरिंग की गई है. एक गोली उनके कमर और दूसरा कंधे में लगी है.

गंभीररूप से घायल ललन सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक  निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.पुलिस के अनुसार करताहा थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पास बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग  शुरू कर दी.अचानक हुए इस हमले से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया.लोग डर से इधर उधर भागने लगे. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.अभीतक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि बिहार में अपराधिक गतिविधियाँ अचानक बढ़ गई हैं.लगातार हत्याएं हो रही हैं. स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद बिहार के सिवान जिला मुख्यालय में स्थित चंदा बाबू की किराना दुकान पर अपराधियों ने हमला बोल दिया था.उनके बेटों की निर्मम हत्या कर दी थी.एक दिन पहले ही मोतिहारी में एक ठेकेदार को गोली मार दी गई थी.आये दिन हो रही हत्या के मामलों में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की नींद उड़ा दी है.विपक्ष बिहार में फिर से जंगल राज कायम हो जाने का आरोप लगा रहा है.

Share This Article