दुर्घटना में घायल सांसद सतीश चंद्र दुबे खतरे से बाहर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : रविवार की रात गांधी सेतु पर सड़क हादशे की चपेट में आनेवाले  राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे खतरे से बाहर हैं.इस दुर्घटना में सांसद समेत कुल पांच लोग घायल हुए थे. चालक राहुल कुमार चौबे और अंगरक्षक अविनाश कुमार पांडे की हालत गंभीर बताई जा रही है. सांसद समेत तीन लोग का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है, जहां तीनों खतरे से बाहर हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

रविवार देर रात बेतिया से पटना आने के दौरान गांधी सेतु पुल पर BJP राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे का वाहन सड़क हादसे का शिकार हुआ था. इसमें कार के अगले हिस्सा के परखच्चे उड़ गए थे. कार में सवार राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, सांसद के साले नितेश, चालक राहुल कुमार चौबे, अंगरक्षक अविनाश कुमार पांडे,अंगरक्षक गौतम कुमार मिश्रा घायल हो गए थे.सांसद समेत तीन लोग खतरे से बाहर हैं. लेकिन चालक और एक अंगरक्षक अभी भी ICU में गंभीर स्थिति में इलाजरत हैं.

Share This Article