मंत्री अशोक चौधरी के ब्रेसलेट पर रीझ गये नीतीश कुमार .

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session Of Bihar Assembly) के आखिरी दिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का यह अंदाज सभी के लिए हैरान करने वाला था. ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के ब्रेसलेट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रीझ गये. नीतीश कुमार ने विधानसभा में अशोक चौधरी के ब्रेसलेट को छूकर देखने लगे.यह  वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीतीश कुमार पहले भी यदाकदा चौधरी के प्रति अपना स्नेह भी जताते रहे हैं.इस बार वह विधानसभा में अपने मंत्री अशोक चौधरी के ब्रेसलेट (Ashok Chaudhary Bracelet) को छूकर चर्चा में आ गए हैं. नीतीश कुमार इससे पहले विधानसभा सत्र के दौरान यौन शिक्षा पर ज्ञान देने को लेकर भी चर्चा में आ गए थे.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शुक्रवार को विधानसभा सत्र (Bihar Assembly Session) के दौरान सदन में ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी सरकार का पक्ष रख रहे थे.चौधरी अपने हाथ एक ब्रेसलेट पहने हुए थे, जिसमें रुद्राक्ष लगा हुआ था. यह रुद्राक्ष चौधरी के बोलते समय हिल रहा था. अचानक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नजर इस ब्रेसलेट पर पड़ गई. उन्होंने झट से अपना हाथ चौधरी के हाथ में रहे ब्रेसलेट की ओर बढ़ा दिया और उसे दो-तीन बार हल्का खींचकर देखा.इस पूरी घटना को देख सदन में मौजूद अन्य मंत्री व विपक्षी नेता पहले तो हैरान रह गए, फिर मुस्कुराने लगे. मुख्यमंत्री ने  एक बार चौधरी का सिर दूसरे नेता के सिर से टकराया था. इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.

 

के पीछे बैठे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी नीतीश कुमार को ऐसा करते देख हैरान थे. लेकिन उनके बगल में बैठे स्वास्थ्य और कृषि मंत्री मंगल पांडे (Mangal Pandey) भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाए.  विधानसभा (Bihar Assembly) के शीतकालीन सत्र का  आखिरी दिन था.इसबार नीतीश कुमार का चेहरा चमक रहा था.वो काफी खुश नजर आ रहे थे.विधान सभा के गेट पर पहुँचते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया.

Share This Article