सिटी पोस्ट लाइव : वीआइपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में जुटे हैं.पहलीबार चुनाव लादे NDA के साथ तो पार्टी के चार विधायक हो गये.इसबार मुकेश सहनी 40 विधयक जिताने का दावा कर रहे हैं.जाहिर है वीआइपी पार्टी को 40 विधायक वाली पार्टी बनने के लिए कम से कम 50 सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ेगा.तेजस्वी यादव इतनी आसानी से मुकेश सहनी को 40 सीटें तो देगें नहीं.इसके लिए तो मुकेश सहनी को दमखम दिखाना होगा.मुकेश सहनी अपनी ताकत बढाने में जुट गये हैं.सबसे ज्यादा जोर उनका कोशी सिमांचल में है जहाँ आरजेडी पर NDA भारी है.
मुकेश सहनी लगातार कोशी समंचल का दौरा कर रहे हैं.उस ईलाके के लोकप्रिय लोगों और नेताओं को टारगेट कर रहे हैं.अभी उन्होंने पूर्णिया के सबसे चर्चित बिल्डर पैनोरमा group के सीएमडी संजीव मिश्र पर डोरा डाल दिया है.वैसे तो संजीव मिश्र अपने सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की वजह से कोशी और सिमांचल में इतने लोकप्रिय हैं कि हर दल उनको साथ लेना चाहता है.लेकिन इसबार मुकेश सहनी ने बाजी मार ली है.संजीव मिश्र को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया है. संजीव मिश्र के पैनोरमा इ-होम्स पहुंचे सहनी ने कहा कि संजीव मिश्र जैसे लोकप्रिय लोग वीआइपी पार्टी से जुड़ रहे हैं.इससे पार्टी को ताकत मिल रही है.
संजीव मिश्र से ज्यादा बड़े बिल्डर कोशी सिमांचल में हो सकते हैं.लेकिन जीतनी ख्याति उनकी है, और किसी की नहीं.वो साल में तीन से चार महीने तो स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराते रहते हैं.स्थानीय बच्चों को स्पोर्ट्स, संगीत, अभिनय के क्षेत्र में अवसर दिलाने के लिए पनोरमा इ-होम्स में बड़े बड़े कार्यक्रम कराते हैं.ईन कार्यक्रमों में ईलाके के हजारों बच्चे बच्चियां भाग लेती हैं.यहाँ से उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा मच मिल जाता है.इस तरह के आयोजनों की वजह से संजीव मिश्र कोशी सिमांचल के लाखों परिवारों से जुड़ चुके हैं. उनकी इसी ताकत को देखते हुए मुकेश सहनी ने उनको वीआइपी पार्टी से जोड़ने का फैसला लिया है.संजीव मिश्र जैसे अगर 50 लोग वीआइपी पार्टी से जुड़ गये तो मुकेश सहनी कांग्रेस से कम सीटों पर लड़ने को तैयार नहीं होगें.