सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय मंत्री एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयानों से शुरू हुआ विवाद अब टकराव का रूप लेने लगा है. शिवहर में दोनों के समर्थक शुक्रवार को सड़क पर उतरे और जमकर नारेबाजी. साथ ही पुतला दहन कर अक्रोश जताया.उनके बीच कहीं हिंसक झड़प न हो जाए इसको लेकर पुलिस अलर्ट रही.एसडीओ अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार, शिवहर बीडीओ मो. राहिल, शिवहर नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह बड़ी संख्या में बीएमपी व पुलिस बल के साथ कैंप करते रहे.
पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं विधायक चेतन आनंद पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के खिलाफ गलत बयान देने को लेकर अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति महासंघ ने शहर में विरोध मार्च निकाला. इस दौरान पूर्व सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोजपा रामविलास अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में जीरोमाइल चौक पर पूर्व सांसद आनंद मोहन व विधायक चेतन आनंद का पुतला फूंक आक्रोश जताया.
फ्रेंड्स ऑफ आनंद व क्षत्रिय महासभा ने शहर के जीरोमाइल चौक पर चिराग पासवान पुतला दहन किया.साथ ही जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर पूर्व सांसद के समर्थकों ने चिराग पासवान को दोहरे चरित्र का नेता बताते हुए नारेबाजी की.कहा कि चिराग पासवान एनडीए में रहकर भी एनडीए के प्रति वफादार नहीं हैं. यह बात अब सामने आ गई है तो वे खुद को अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. जाहिर है ये आग पुरे बिहार में फ़ैल सकती है.चिराग पासवान और आनंद मोहन के समर्थक आपस में भिड़ेगें तो NDA की मुश्किल भी बढ़ेगी.आगे चलकर कहीं ये लड़ाई ठाकुर और पासवान की लड़ाई का रूप भी ले सकती है.