सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में एकबार फिर से एक और पेपर लीक का मामला सामने आया है. आज यानी 2 दिसंबर को होने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी परीक्षा को रद कर दिया गया है. 1 दिसंबर को हुआ टेस्ट भी रद किया गया है.पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों को भी हिरासत में लिया है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से रविवार (01 दिसंबर) को आयोजित की गई सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की परीक्षा में धांधली उजागर हुआ है.
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने परीक्षा में नकल और अन्य गड़बड़ी की शिकायत पर पटना समेत राज्य के कई शहरों में छापेमारी की है. करीब 35 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण भी मिले हैं.।जांच के क्रम में और गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यानी सीएचओ (CHO) की परीक्षा को रद करने का फैसला लिया है. करीब 4500 पदों पर बहाली के लिए सीएचओ की परीक्षा आयोजित होनी .