BPSC री-एग्जाम पर पटना हाई कोर्ट में अहम सुनवाई आज, मांग पर होगी बहस

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। हाई कोर्ट के माननीय न्यायाधीश एसके चंदेल की खंडपीठ में यह मामला लिस्टेड है और आज इसे सुना जाएगा। इससे पहले पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग को 30 तारीख तक काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया था, जिसे अब पेश कर दिया गया है। आज कोर्ट इस पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगा और काउंटर एफिडेविट का अवलोकन करेगा।

याचिका में दावा किया गया है कि परीक्षा में भारी अनियमितताएं हुई हैं, जिसके चलते परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित किया जाए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अगर बीपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित भी होता है, तो यह याचिका के फैसले से प्रभावित हो सकता है। पिछली बार कोर्ट की कार्यवाही नहीं होने के कारण मामला लंबित था, लेकिन आज इस पर सुनवाई होगी। यह फैसला न सिर्फ हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है, बल्कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और न्याय की दिशा में भी अहम साबित होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article