बेगूसराय में BJP नेता की बेटी पर एसिड अटैक, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा..

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बेगूसराय में बीजेपी  नेता की बेटी पर देर रात एसिड अटैक किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीजेपी  के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष की बेटी जब वह अपने घर में सो रही थीं. हमलावर ने घर की खिड़की से एसिड फेंका, जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

घायल युवती के पिता ने बताया कि रात में करीब 2:00 बजे  मेरी बेटी जोर से चिल्लाई. हम लोग दौड़ कर पहुंचे तो उसने चेहरा पर जलन बताया. चेहरा पर पानी मारी, उसके कपड़ा पर चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था. उसके बाद हम लोग देखे तो लगा कि एसिड है. घटना के तुरंत बाद निजी अस्पताल ले गए. इसी दौरान बखरी थाना की गश्ती गाड़ी दिखी तो पुलिस को सूचना दिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया है कि बखरी थाना को बीते रात्रि एक सूचना मिली की बखरी वार्ड नं0-23 में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक लड़की के शरीर पर सोये अवस्था में एसिड फेंक दिया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल बखरी, बेगूसराय ले गया है. घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी के नेतृत्व में बखरी थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलूओं पर छानबीन करते हुए कार्रवाई की जा रही है

बिहार में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष बिहार सरकार पर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम नीतीश और बिहार सरकार पर हमलावर है. एक बार फिर तेजस्वी ने ट्विट कर सीएम नीतीश पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा कि, “बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था एवं अचेत सरकार के कारण अब आम बिहारी का घर में रहना में मुश्किल होता जा रहा है। सरकार अपनी ख्याली दुनिया में खोई हुई है, भाजपा को बस आने वाले चुनाव दिख रहे हैं और खामियाजा भुगत रही है मासूम जनता.

Share This Article